90% जली पीड़ित दिल्ली के अस्पताल में वेंटिलेटर पर, डॉक्टरों ने कहा- बचने की संभावना बहुत कम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जमानत पर छूटे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने पीड़ित लड़की को जला दिया था। इसके बाद गुरुवार को उसे इलाज के लिए लखनऊ से दिल्ली लाया गया। राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पीड़ित की हालत बेहद नाजुक है, उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। शुक्रवार को अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर सुनील गुप्ता ने कहा कि हमारी ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है, लेकिन उसके बचने की संभावना बहुत कम है। वह 90% जल चुकी है।